Nainital: श्रेयांश ने रचा कीर्तिमान, बिना ट्यूशन और मोबाइल के 96% अंक हासिल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/नैनीताल। मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए पीपीजे सरस्वती विहार नैनीताल के छात्र श्रेयांश कृष्णा ने कक्षा 10वीं की CBSE परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और पूरे नैनीताल का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में टैक्स चोरी का काला खेल: अफसरों की मिलीभगत से सरकार को करोड़ों का चूना

खास बात यह है कि श्रेयांश ने यह शानदार सफलता बिना किसी ट्यूशन और मोबाइल के सहारे हासिल की है, जो आज के दौर में बेहद प्रेरणादायक माना जा रहा है। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी तरह स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन में ही की और उसी का परिणाम है कि उन्होंने इतनी उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के आरक्षण की सूची जारी

श्रेयांश की इस सफलता में विद्यालय के शिक्षकों का अहम योगदान रहा। शिक्षकों के निरंतर सहयोग, सही दिशा-निर्देश और नियमित अभ्यास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: रामनगर अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर युवाओं का मोर्चा, CMS से दो टूक-डॉक्टरों की कमी से लेकर सफाई और पार्किंग तक उठाए सवाल

उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। श्रेयांश अब आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखते हुए अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page