Nainital: जिले में बदला स्कूलों का समय, हीटवेव के चलते सुबह 7 से 11:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

खबर शेयर करें

भीमताल (नैनीताल)। बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्रों में स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल गोविंद राम जायसवाल ने आदेश जारी कर हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग विकासखंड के सभी सरकारी, अशासकीय सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए नई समयसारिणी लागू कर दी है।

जारी आदेश के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों को छोड़कर शेष सभी विद्यालयों में 22 मई 2026 से अग्रिम आदेशों तक प्रार्थना सभा सुबह 6:45 बजे आयोजित की जाएगी, जबकि विद्यालय संचालन सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: एसएसपी के निर्देश पर अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि नई समयसारिणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 1 जुलाई से प्रवेश शुरू, दो नए कोर्स लॉन्च...छात्रों को मिलेगी सेमेस्टरवार फीस की सुविधा

इस संबंध में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, जिलाधिकारी नैनीताल, निदेशक माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा, मंडलीय अपर निदेशक शिक्षा तथा संबंधित खंड एवं उप शिक्षा अधिकारियों को भी सूचना भेज दी गई है।

You cannot copy content of this page