Weather: उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, 48 घंटे का हीट वेव अलर्ट जारी

खबर शेयर करें

देहरादून। राजधानी दून समेत प्रदेश के कई जिलों में लगातार बढ़ते तापमान और झुलसा देने वाली गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए हीट वेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और उत्तरकाशी के मैदानी क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है, जबकि पर्वतीय इलाकों में भी पारा 30 डिग्री से ऊपर रहने की संभावना जताई गई है। लगातार बढ़ती गर्मी के चलते जनजीवन प्रभावित होने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: ओखलढुंगा स्कूल की टूटी सुरक्षा दीवार पर शिक्षा विभाग में हड़कंप, जांच के आदेश के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे अधिकारी

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. झा ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को छाते, टोपी या सूती कपड़े से ढककर ही निकलें।

यह भी पढ़ें 👉  शांति वार्ता से पहले कीव पर रूस का भीषण हमला, मिसाइल-ड्रोन हमलों से दहला यूक्रेन

उन्होंने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, नींबू पानी, छाछ और मौसमी फलों का सेवन करने की अपील की है। साथ ही चक्कर आना, तेज सिरदर्द, उल्टी, कमजोरी या तेज बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल से संपर्क करने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  माणा हिमस्खलन अपडेट: 47 मजदूर बचाए गए, आठ की तलाश जारी, ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम धामी

गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए जिला प्रशासन ने आपातकालीन परिचालन केंद्र को सक्रिय कर दिया है। किसी भी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए नागरिक हेल्पलाइन नंबर 2726066, 2626066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर संपर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page