Haldwani: जिला पंचायत बोर्ड बैठक में 77.48 करोड़ का बजट पास, मानदेय बढ़ाने व ग्रामीण सुरक्षा पर जोर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक शनिवार को काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने की, जिसमें विभिन्न विकास और जनहित से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 77 करोड़ 48 लाख 11 हजार रुपये के वार्षिक बजट को पारित करने का रहा। इसके साथ ही पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि भी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पूर्व ड्राइवर निकला लूट का मास्टरमाइंड, होटल मालिक के घर हुई वारदात का पुलिस ने किया खुलासा

बैठक के दौरान जिला पंचायत की परिसंपत्तियों के किराए की दरों को पुनरीक्षित करने पर विचार-विमर्श हुआ। वहीं, जिला पंचायत सदस्यों ने मानदेय बढ़ाने की मांग भी सदन में उठाई, जिस पर अध्यक्ष ने प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए इसे आगे की कार्रवाई के लिए शासन को भेजने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिजली दर बढ़ोतरी पर जनसुनवाई 18 फरवरी से, इन चार शहरों में होगी सुनवाई

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते वन्यजीवों के खतरे को देखते हुए बैठक में वन क्षेत्र से सटे इलाकों में तारबाड़ (फेंसिंग) कराने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी। इसके अलावा विकास कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

अध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कूड़ा निस्तारण के लिए ठोस नीति बनाने और दूरदराज क्षेत्रों में कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन तथा रीसाइक्लिंग व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही, पार्किंग व्यवस्था को सुनियोजित करने और जिला पंचायत के अधीन दुकानों के किराए में बढ़ोतरी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : देहरादून और नैनीताल में राजभवन का नाम बदला, अब कहलाएगा ‘लोक भवन’...आदेश जारी

बैठक में उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट, अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार सहित सभी जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page