दक्षिण अफ्रीका में निर्माणाधीन हिंदू मंदिर ढहा, भारतीय मूल के व्यक्ति समेत 4 की मौत

खबर शेयर करें

जोहानसवर्ग। दक्षिण अफ्रीका के क्वाज़ुलु-नटाल प्रांत में एक निर्माणाधीन चार मंज़िला हिंदू मंदिर के ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें 52 वर्षीय भारतीय मूल का व्यक्ति भी शामिल है। हादसा ईथेक्विनी के उत्तर में रेडक्लिफ इलाके में स्थित न्यू अहोबिलम टेम्पल ऑफ प्रोटेक्शन में हुआ, जहां पहाड़ी पर बने मंदिर का विस्तार कार्य चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  एयर इंडिया ने रद्द की न्यूयॉर्क–नेवार्क की उड़ानें, 25–26 जनवरी को ईस्ट कोस्ट की सभी फ्लाइट्स कैंसिल

प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्माण के दौरान मंदिर की इमारत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। शुरुआत में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, जबकि शनिवार को मलबे से दो और शव बरामद किए गए। खराब मौसम के चलते राहत एवं बचाव कार्य फिलहाल रोक दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 वर्ष की आयु में लातूर में ली अंतिम सांस

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतकों में विक्की जयराज पांडे शामिल हैं, जो मंदिर ट्रस्ट के एग्जीक्यूटिव सदस्य और निर्माण परियोजना के मैनेजर थे। मंदिर से जुड़ी चैरिटी संस्था के निदेशक ने भी उनकी मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मंदिर को गुफा के आकार में डिजाइन किया गया था और इसके निर्माण में भारत से मंगाए गए पत्थरों का उपयोग किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  सियाचिन में त्रासदी: हिमस्खलन की चपेट में आए जवान, तीन शहीद, पांच की तलाश जारी

वहीं, ईथेक्विनी नगरपालिका ने स्पष्ट किया है कि इस निर्माण परियोजना के लिए किसी भी प्रकार की भवन अनुमति नहीं ली गई थी, जिससे इसे अवैध निर्माण माना जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच जारी है और प्रशासन ने मामले की विस्तृत पड़ताल के आदेश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page