काठमांडू में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, बागमती किनारे सैकड़ों झोपड़ियां ढहाईं

खबर शेयर करें

काठमांडू: नेपाल की राजधानी काठमांडू में बागमती नदी को साफ और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सरकार ने बड़ा अभियान चलाया है। शनिवार को बागमती नदी के किनारों पर बने सैकड़ों अवैध झोपड़ियों और अस्थायी ढांचों पर बुलडोजर चलाया गया।

यह कार्रवाई मुख्य रूप से थापाथली और गैरेगौण क्षेत्रों में की गई, जहां वर्षों से भूमिहीन परिवार कच्चे मकानों में रह रहे थे। प्रशासन के अनुसार थापाथली से करीब 146 और गैरेगौण से लगभग 200 परिवारों को हटाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई का तगड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल 3 रुपये महंगे, सीएनजी के दाम भी बढ़े

इस अभियान को बालेन्द्र शाह के नेतृत्व में काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी और संघीय सरकार ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और महानगर पुलिस की तैनाती रही।

हटाए गए परिवारों में से कई को अस्थायी रूप से दशरथ स्टेडियम और कीर्तिपुर में बनाए गए राहत शिविरों में भेजा गया है। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  LPG बुकिंग को लेकर फैली अफवाहों पर सरकार का बड़ा बयान, 35 नहीं 25 दिन में ही मिलेगा शहरों में सिलेंडर

गौरतलब है कि इससे पहले भी बागमती किनारे अतिक्रमण हटाने की कोशिशें हुई थीं, लेकिन उस समय अभियान अधूरा रह गया था। इस बार सरकार ने पहले से नोटिस देकर और पुनर्वास का आश्वासन देकर कार्रवाई को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा किया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-पाक संघर्ष पर फिर बोले ट्रंप — कहा, “मैंने कराया युद्धविराम”, भारत ने पहले ही किया था इंकार

अधिकारियों के मुताबिक यह अभियान अभी जारी रहेगा। थापाथली और गैरेगौण के बाद अब शांतिनगर और गौशाला क्षेत्रों में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

सरकार का लक्ष्य बागमती नदी के प्राकृतिक स्वरूप को बहाल करते हुए काठमांडू को स्वच्छ और व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करना है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page