घने कोहरे ने थामी रफ्तार: दिल्ली एयरपोर्ट से 129 उड़ानें रद्द, 32 ट्रेनें लेट…CAT-3 मोड में संचालन

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। उत्तर भारत के बड़े हिस्से में छाए घने कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी है। सबसे ज्यादा असर हवाई यातायात पर देखने को मिला, जहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सुबह से ही उड़ान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट से 129 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिनमें कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं।

रेल और सड़क परिवहन भी प्रभावित

कोहरे का असर रेल सेवाओं पर भी साफ दिखा। अब तक 32 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम होने से सड़क यातायात धीमा पड़ा रहा और वायु गुणवत्ता कई क्षेत्रों में बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: ईरानी नौसैनिक ठिकानों को बनाया निशाना, अमेरिकी हमले का वीडियो जारी

यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। अथॉरिटी ने कहा है कि कोहरे और कम दृश्यता के चलते उड़ानों के संचालन में देरी हो सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी एयरलाइंस से संपर्क में रहें और रियल-टाइम फ्लाइट अपडेट नियमित रूप से जांचते रहें।

यह भी पढ़ें 👉  बरेली में शोक की लहर: फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से निधन

CAT-3 कैटेगरी में हो रहा संचालन

घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट को CAT-3 कैटेगरी में संचालित किया जा रहा है। इस व्यवस्था के तहत लैंडिंग और टेक-ऑफ के दौरान विशेष तकनीकी सावधानियां अपनाई जाती हैं, ताकि उड़ानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर सहित लगभग सभी प्रमुख एयरलाइंस की उड़ानों में देरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कुर्सियों पर राजनीति! सीएम धामी के दौरे से पहले भाजपा में शक्ति-प्रदर्शन की जंग, मंच पर भिड़े दिग्गज नेता

फिलहाल राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों तक कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है। ऐसे में यात्रियों से अपील की गई है कि वे अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचें और यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page