Nainital: हीटवेव का असर…Haldwani, Ramnagar और Kotabagh के स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

खबर शेयर करें

नैनीताल : बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के Haldwani, Ramnagar और Kotabagh विकासखंडों के विद्यालयों में नई समयसारिणी लागू कर दी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक, यह व्यवस्था पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों को छोड़कर लागू होगी। नई समयसारिणी के तहत अब विद्यालयों में प्रार्थना सभा सुबह 6:45 बजे आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दो डायग्नोस्टिक सेंटरों का औचक निरीक्षण, सत्यम डायग्नोस्टिक का अल्ट्रासाउंड कक्ष सील

यह निर्णय 15 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा और तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। शिक्षा विभाग का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देश के कुछ हिस्सों में कोरोना के मामले फिर बढ़े, विशेषज्ञ बोले-सतर्क रहें, घबराएं नहीं

आदेश महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में जारी किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे नई समयसारिणी का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

अभिभावकों और शिक्षकों ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनका मानना है कि सुबह के समय पढ़ाई होने से बच्चों को तेज धूप और लू से बचाया जा सकेगा, जिससे उनकी सेहत सुरक्षित रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ललित जोशी ने गजराज पर कसा तंज…बोले- मैं आपकी तरह सर्टिफिकेट संदूक में छुपा के नहीं रखता

शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि यदि मौसम की स्थिति में बदलाव होता है तो आगे भी समयसारिणी में संशोधन किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page