Haldwani: सनसनीखेज वारदात…फॉरेस्ट वाचर की कुल्हाड़ी से हत्या, साथी पर लगा कत्ल का आरोप

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर के टांडा रेंज क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां वन विभाग में तैनात एक फॉरेस्ट वाचर की कथित तौर पर उसके ही साथी ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान मेवाराम (50) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कौशांबी के रहने वाले थे और टांडा रेंज में फॉरेस्ट वाचर के पद पर कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें 👉  गैस संकट ने रोकी शादी...सिलिंडर न मिलने पर टला विवाह समारोह

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब एक बजे मेवाराम अपने एक साथी के साथ खाना खा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। शुरुआत में मामूली कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर साथी ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी उठाकर मेवाराम की गर्दन पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून...चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश का खतरा

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार हमला बेहद गंभीर था और गर्दन पर वार होने के कारण मेवाराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शनिवार-रविवार को हल्द्वानी में लागू रहेगा विशेष ट्रैफिक प्लान, शटल सेवा से होगी आवाजाही

मामले में अमित कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page