Ramnagar: कोसी रेंज के जंगल में बाघ ने युवक को बनाया निवाला, सिर व अवशेष बरामद

खबर शेयर करें

रामनगर। रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल में आग जलाकर बैठे एक युवक को बाघ ने हमला कर मार डाला। बाघ युवक को घसीटते हुए जंगल के भीतर ले गया और उसे अपना निवाला बना लिया। वन विभाग को मृतक का सिर और शरीर के कुछ ही अवशेष बरामद हो सके हैं। शव की शिनाख्त की कोशिश जारी है।

Tiger Attack Creates Panic in Ramnagar Forest: घटना की जानकारी उस वक्त सामने आई, जब चारा लेने जंगल गई महिलाओं ने एक युवक को बाघ द्वारा घसीटे जाने के निशान देखे और मौके पर कपड़े व जूते पड़े होने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर रेंजर शेखर तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां आग जलाने के निशान और संघर्ष के साक्ष्य मिले।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: नैनीताल समेत 9 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

अंधेरा होने के चलते रात में सर्च अभियान रोकना पड़ा। रविवार सुबह रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला, कामिनी आर्या, रेंजर शेखर तिवारी और कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में दोबारा सघन सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क से करीब 400 मीटर अंदर झाड़ियों में बाघ द्वारा खाया गया युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 17 फरवरी 2026

वन विभाग ने शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। क्षेत्र में बाघ की सक्रियता को देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है। घटना के बाद से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है और लोगों से जंगल की ओर न जाने की अपील की गई है।

You cannot copy content of this page