दिल दहला देने वाला हत्याकांड: रिटायर रेल कर्मी ने पत्नी की हत्या कर शव के किए टुकड़े, एक हफ्ते तक जलाता रहा

खबर शेयर करें

झांसी। झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की ब्रह्म नगर कॉलोनी में एक सनसनीखेज और रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां एक रिटायर रेल कर्मचारी ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। बदबू छिपाने के लिए आरोपी करीब एक सप्ताह तक कमरे के भीतर रोज आग जलाता रहा। शनिवार रात इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Brutal Murder Case Shocks Jhansi: बताया जा रहा है कि रेलवे से रिटायर कर्मचारी बृजभान अपनी तीसरी पत्नी प्रीति के साथ ब्रह्म नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। करीब एक सप्ताह पहले उसने पत्नी की हत्या कर दी और शव को कमरे में ही छिपा दिया। इसके बाद आरोपी शव के अंगों को काट-काटकर आग में जलाता रहा, ताकि किसी को शक न हो।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: आरटीओ ऑफिस में डीएम का औचक निरीक्षण, एजेंटों पर सख्ती...ड्रेस कोड, नेम प्लेट और सीसीटीवी अनिवार्य

जानकारी के अनुसार, जब कुछ अंग वह जला नहीं सका तो शनिवार रात उसने एक ऑटो बुलाया और बचे हुए टुकड़ों को सूटकेस में भरकर रख दिया। आरोपी ने ऑटो चालक से कहा कि वह पीछे-पीछे आ रहा है। ऑटो चालक जब मिनर्वा चौराहे के पास पहुंचा तो आरोपी गायब हो गया। काफी देर इंतजार के बाद ऑटो चालक को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  मकर संक्रांति पर मातम: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

पुलिस ने जब सूटकेस खुलवाया तो उसमें महिला के कटे हुए अंग मिले। यह देखकर पुलिस भी सन्न रह गई। तत्काल सीपरी बाजार थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ऑटो चालक को साथ लेकर ब्रह्म नगर कॉलोनी पहुंची, जहां से आरोपी फरार हो चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  शंकराचार्य की टिप्पणी से आहत होकर उपायुक्त का इस्तीफा, योगी–मोदी के समर्थन में उठाया बड़ा कदम

कमरे की तलाशी लेने पर जले हुए मानव अवशेष मिले हैं। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। घटना के बाद से कॉलोनी में दहशत का माहौल है। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page