Nainital: नमस्कार करने पर बुजुर्ग चौकीदार को पीटा, आरोपी सिपाही निलंबित

खबर शेयर करें

रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर में खाकी को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग चौकीदार के साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि उन्हें जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित भी किया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, वाल्मीकि मोहल्ला खताड़ी निवासी रूपेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके दादा ओम प्रकाश जीआईसी इंटर कॉलेज में रात्रि चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं। 22 मार्च की रात रोज की तरह खाना खाने के बाद वह अपने ड्यूटी स्थल की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने खताड़ी चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक नमस्कार किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 13 IAS समेत 16 अफसरों के विभागों में फेरबदल, कई को मिली नई जिम्मेदारी

लेकिन नमस्कार का जवाब अभद्रता से मिला। आरोप है कि चौकी में तैनात सिपाही अनिल कुमार, जो उस समय नशे में था, अचानक भड़क गया और बुजुर्ग के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते उसने ओम प्रकाश के साथ मारपीट कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री अंत्योदय मुफ्त गैस रिफिल योजना में डीबीटी से मिलेगा लाभ, प्रदेश के 1.84 लाख कार्डधारकों को होगा फायदा

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस दौरान सिपाही ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें अपमानित किया, जिससे मामला और गंभीर हो गया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली रोड पर दर्दनाक हादसा : बोल्डर की चपेट में आया स्कूटी सवार, युवक की मौत – साली घायल

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया। क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुमित पांडेय ने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page