Haldwani: नए शिक्षा सत्र का आगाज आज से, 1300 स्कूलों में होगा 1 लाख किताबों का वितरण

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जिले में आज से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही सरकारी स्कूलों में शैक्षिक गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है। शिक्षा विभाग ने इस बार सत्र के पहले ही दिन से व्यवस्थाओं को मजबूत करते हुए छात्रों को राहत देने का बड़ा कदम उठाया है।

राज्य सरकार की ओर से कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क वितरित की जाने वाली करीब 1 लाख किताबें पहले ही स्कूलों तक पहुंचा दी गई हैं। आज 1 अप्रैल को जिले के करीब 1300 सरकारी स्कूलों में इन पुस्तकों का वितरण शुरू होगा, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एनआईओएस डीएलएड अभ्यर्थियों को सुप्रीम राहत, शिक्षक भर्ती में मिलेगी जगह

मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) जीआर जायसवाल ने बताया कि अब तक ऐसा पहली बार हुआ है जब सत्र के पहले दिन ही इतनी बड़ी संख्या में किताबें स्कूलों तक पहुंचाई गई हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही 6.50 लाख और किताबें जिले में पहुंचेंगी, जिससे सभी छात्रों को समय पर पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सीजेरियन में लापरवाही से प्रसूता की मौत, पति ने डीएम से की शिकायत

प्रवेश प्रक्रिया पर भी विशेष फोकस
नए सत्र के साथ ही स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सीईओ ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) और जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रवेश प्रक्रिया की लगातार निगरानी करें। साथ ही अधिकारियों को कुछ स्कूलों का दौरा कर अभिभावकों और बच्चों को सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक प्रवेश के लिए प्रेरित करने को भी कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी और ट्रक की टक्कर में युवक की मौत, चालक फरार

10 अप्रैल तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि 10 अप्रैल तक सभी किताबों का वितरण सुनिश्चित कर लिया जाए, ताकि छात्रों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के शुरू हो सके।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page