उत्तराखंड: रेड अलर्ट पर सरकार का एहतियाती कदम, 30 जून को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

खबर शेयर करें

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने लिया निर्णय

देहरादून। उत्तराखंड में 30 जून को संभावित भारी बारिश को लेकर राज्य सरकार ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा सोमवार, 30 जून 2025 को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेगी कार्यवाही...कई अहम विधेयकों पर रहेगी नजर

मौसम की इस गंभीर चेतावनी को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों सहित समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन के अवकाश की घोषणा की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आपदा प्रबंधन सचिव श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि विद्यार्थियों और छोटे बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थान और सभी आंगनबाड़ी केंद्र 30 जून को बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्रदेश में 50 ‘स्विफ्ट मॉडल’ स्कूल होंगे विकसित, छात्रों को मिलेंगे 1000 लैपटॉप

उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में आवश्यक प्रबंध तत्काल किए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पिथौरागढ़ में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प रैली में खुली गुटबाजी, महिला जिलाध्यक्ष के बयान पर हंगामा...विधायक के खिलाफ लगे नारे

प्रशासन ने अभिभावकों और आमजन से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें, अनावश्यक रूप से यात्रा न करें और सतर्कता बरतें।

प्रदेश में मौसम को लेकर हालात पर नजर रखने के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page