आंदोलन पड़ा भारी: कुलपति-कुलसचिव का वेतन रोका, कर्मियों के लिए 13 करोड़ जारी

खबर शेयर करें

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 26 दिन से जारी धरना-प्रदर्शन के बाद शासन की सख्त कार्रवाई

देहरादून। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में पिछले 26 दिनों से चल रहे शिक्षक, चिकित्सक व कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन ने आखिरकार रंग ला दिया है। आंदोलन के दबाव में शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव सहित कई अधिकारियों का वेतन रोक दिया है। साथ ही कर्मचारियों के लंबित देयों और आवश्यक सुविधाओं के लिए 13 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बारिश से हर्षिल घाटी में तेलगाड़ नदी उफान पर, बाजार और गांव खाली कराए गए

शासन ने विश्वविद्यालय में पूर्व में हुई विभागीय पदोन्नतियों को नियमविरुद्ध पाते हुए तत्काल निरस्त कर दिया है। वहीं, पूर्व कुलपति प्रो. सुनील जोशी के कार्यकाल में की गई संविदा नियुक्तियों की भी जांच शुरू हो गई है। जांच में अनियमितता पाए जाने पर कई संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रोडवेज की लंबी दूरी की बसों में छात्रों को किराये में मिलेगी छूट, बोर्ड बैठक में होगा फैसला

हरिद्वार स्थित ऋषिकुल और गुरुकुल परिसरों में तैनात कई प्रोफेसरों पर भी कार्रवाई की गाज गिरी है। विश्वविद्यालय में लंबे समय से व्याप्त अव्यवस्थाओं और मनमानी नियुक्तियों को लेकर कर्मचारियों ने एकजुट होकर आंदोलन छेड़ दिया था, जिसके चलते प्रशासन और शासन दोनों को कठोर कदम उठाने पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  चीन में भीषण भूस्खलन से 21 लोगों की मौत, 7 घायल...345 राहतकर्मियों ने चलाया बड़ा रेस्क्यू अभियान

आंदोलनरत कर्मचारी संगठनों ने शासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे सत्य की जीत और संघर्ष का परिणाम बताया है। विश्वविद्यालय प्रशासन में मचे इस भूचाल के बाद अब अन्य विभागों में भी जवाबदेही तय होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page