Udham Singh Nagar: गदरपुर में सजेगा नटखट कान्हा और प्यारी राधा का दरबार

खबर शेयर करें

गदरपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गदरपुर में नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच भगवान श्रीकृष्ण और राधा के बाल स्वरूपों की मनमोहक छटा देखने को मिलेगी। श्री सनातन धर्म मंदिर, बुध बाजार परिसर में श्री सनातन धर्म युवा मंच की ओर से ‘नटखट कान्हा एवं प्यारी राधा’ बाल स्वरूप कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों से जोड़ना है।

कार्यक्रम 3 सितंबर 2026 को शाम चार बजे से आयोजित होगा। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों को अपनी प्रतिभा और आकर्षक बाल स्वरूप के माध्यम से प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। आयोजन को लेकर बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म...तीन आरोपी नामजद, पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

दो आयु वर्ग में होगी प्रतियोगिता

आयोजकों ने प्रतियोगिता के लिए बच्चों को दो आयु वर्ग में बांटा है। एक से चार वर्ष तक के बच्चों के लिए रैंप वॉक और बाल स्वरूप दर्शन की व्यवस्था रहेगी। वहीं पांच से आठ वर्ष तक के बच्चे श्रीकृष्ण, राधा अथवा अन्य संबंधित बाल स्वरूप में प्रस्तुति देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मंत्री के पति के बयान से फिर घिरी बीजेपी, वायरल वीडियो पर माफी के साथ दी सफाई

आयोजकों के अनुसार बच्चों की प्रस्तुतियों में उनकी वेशभूषा, बाल स्वरूप और प्रस्तुति को विशेष महत्व दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतियोगिता के साथ बच्चों को धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित कराना भी है।

हर प्रतिभागी बच्चे को मिलेगा पुरस्कार

कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। उत्कृष्ट और आकर्षक प्रस्तुति देने वाले बच्चों के लिए विशेष पुरस्कार भी रखे गए हैं। इससे बच्चों का उत्साह बढ़ाने के साथ उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के समापन के बाद आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक अभिभावकों से अपने बच्चों को कार्यक्रम में शामिल कराने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धूलकोट में दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर घायल

30 अगस्त तक करा सकेंगे पंजीकरण

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक अभिभावकों को 30 अगस्त 2026 से पहले पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के लिए बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड व्हाट्सऐप के माध्यम से भेजना होगा।

पंजीकरण एवं जानकारी के लिए संपर्क : 9319675000

स्थान: श्री सनातन धर्म मंदिर, बुध बाजार, गदरपुर
आयोजक: श्री सनातन धर्म युवा मंच, बुध बाजार, गदरपुर

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page