उत्तराखंड: धूलकोट में दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर घायल

खबर शेयर करें

देहरादून। राजधानी देहरादून के धूलकोट स्थित डाट काली मंदिर के पास दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 23 जनवरी को भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, आपदा प्रबंधन ने कसी कमर

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत ग्राफिक एरा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया।

यह भी पढ़ें 👉  19 अगस्त को मनाया जाएगा सातूं, 20 को होगा आठूं का व्रत...कुमाऊं में सुहाग और संतान सुख की कामना से महिलाएं करेंगी गौरा-महेश्वर पूजन

टक्कर के चलते मार्ग पर कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: शिक्षा विभाग में 43 प्रशासनिक अधिकारियों की पदोन्नति, विभिन्न कार्यालयों में तैनाती

You cannot copy content of this page