आज से शिक्षकों का चॉकडाउन हड़ताल का ऐलान, 45 हजार छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ठप होने के आसार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जिले के शिक्षकों ने पदोन्नति और स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी न होने पर बड़ा कदम उठाया है। राजकीय शिक्षक संघ के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने 18 अगस्त से कार्य बहिष्कार और चॉकडाउन हड़ताल शुरू करने का एलान कर दिया है।
इस हड़ताल से कक्षा छह से 12वीं तक करीब 45 हजार छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: महानगर कांग्रेस को मिली नई टीम, 53 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी घोषित

राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी ने कहा कि शिक्षक वर्षों से पदोन्नति की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग और शासन सिर्फ आश्वासन देकर टालमटोल कर रहे हैं। न पदोन्नति हो रही है और न ही समय पर वार्षिक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी हो रही है। इससे शिक्षक न केवल विभिन्न लाभों से वंचित हैं, बल्कि उनकी मानसिकता पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, 34 संस्थानों में बीएससी नर्सिंग और जीएनएम की 1790 सीटों को मंजूरी

संघ ने चेतावनी दी है कि 18 अगस्त से शिक्षण कार्य पूरी तरह ठप रहेगा। इसके बाद 25 अगस्त से ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना और घेराव कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: फेल हुए तो भी नहीं टूटेगा सपना...उत्तराखंड बोर्ड देगा पास होने के 3 मौके, हजारों छात्रों को राहत

You cannot copy content of this page