उत्तराखंड: आईटीआई छात्रों को उद्योगों में मिलेगा प्रशिक्षण, ताज, टाटा, महिंद्रा और हीरो समूह से होगा एमओयू

खबर शेयर करें

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को दक्ष श्रम में बदलने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके तहत सरकार देश के नामी औद्योगिक समूहों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) करने जा रही है। ताज समूह कुमाऊं विश्वविद्यालय में कौशल विकास केंद्र खोलेगा, जबकि टाटा, महिंद्रा और हीरो मोटर्स समूह औद्योगिक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विधायकों, मंत्रियों और अधिकारियों के घरों पर लगेंगे स्मार्ट मीटर, सीएम धामी ने दिए निर्देश

सेतु आयोग की पहल पर हो रहे इन समझौतों के तहत ताज समूह आतिथ्य क्षेत्र में विवि के छात्रों को प्रशिक्षण देगा। प्रशिक्षण पाने वाले 70 फीसदी छात्रों को ताज समूह में ही रोजगार मिलेगा।

वहीं, मोटर निर्माण क्षेत्र की कंपनियां आईटीआई के छात्रों को प्रशिक्षण देंगी। पहले चरण में एक साल का कोर्स पूरा कर चुके लगभग 1000 छात्रों को चयनित किया गया है। आगामी शैक्षणिक सत्र से टाटा मोटर्स अपने औद्योगिक संयंत्र में प्रशिक्षण देगा। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को स्टाइपेंड भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सुशांत सिंह राजपूत केस: सीबीआई ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट

महिंद्रा और हीरो मोटर्स समूहों से भी सहमति मिल चुकी है। इन समूहों के संयंत्रों में ट्रेड आधारित प्रशिक्षण से छात्रों की दक्षता बढ़ेगी और उन्हें रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: पुलिस की बड़ी सफलता...8 अवैध तमंचे और 10 कारतूस के साथ अंतरजनपदीय हथियार तस्कर गिरफ्तार

सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने बताया कि देश के मजबूत उद्योग समूहों के सहयोग से राज्य के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना सरकार की प्राथमिकता है। यदि यह मॉडल सफल रहता है तो भविष्य में इसे और अधिक उद्योग समूहों तक विस्तारित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page