Uttarakhand: रुद्रपुर में 23.32 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़

खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत राज्य में जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में हुई बैठकों में रुद्रपुर और हल्द्वानी-काठगोदाम से जुड़े दो महत्वपूर्ण फैसलों को आगे बढ़ाया गया।

बैठक में रुद्रपुर के मोदी मैदान में अत्याधुनिक इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए 23.32 करोड़ रुपये की लागत को औचित्यपूर्ण पाया गया। वहीं हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार के लिए 15 करोड़ रुपये की धनराशि अवस्थापना विकास निधि से प्रस्तावित की गई है।

मोदी मैदान में विकसित होगा आधुनिक खेल परिसर

मुख्यमंत्री घोषणा के तहत रुद्रपुर के मोदी मैदान में इंडोर और आउटडोर स्टेडियम का निर्माण प्रस्तावित है। परियोजना के क्रियान्वयन के लिए पूर्व में खेल विभाग को आवंटित भूमि आवास विभाग के नाम स्थानांतरित की जा चुकी है। स्टेडियम निर्माण के लिए उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज में अलाव बना हादसे का कारण...अचानक ब्लास्ट से पांच लोग झुलसे, एक की हालत नाजुक

उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, ऊधमसिंहनगर की ओर से परियोजना के लिए 2374.56 लाख रुपये का आगणन तैयार किया गया था। नियोजन विभाग के टीओसी परीक्षण के बाद 2332.05 लाख रुपये यानी करीब 23.32 करोड़ रुपये की लागत को औचित्यपूर्ण माना गया है। इसके बाद परियोजना को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है।

8.594 हेक्टेयर क्षेत्र में बनेगा स्टेडियम

प्रस्तावित स्टेडियम का निर्माण मोदी मैदान की कुल 9.1915 हेक्टेयर भूमि में से करीब 8.594 हेक्टेयर क्षेत्र में किया जाएगा। मैदान के दोनों ओर सड़कें होने के कारण यहां आवागमन की सुविधा भी बेहतर रहने की उम्मीद है।

स्टेडियम को केवल खेल गतिविधियों तक सीमित रखने के बजाय सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य बड़े आयोजनों के लिए भी उपयोगी बनाने की योजना है। इंडोर और आउटडोर सुविधाएं विकसित होने से स्थानीय खिलाड़ियों और युवाओं को फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों के अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 16 मई 2026

हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़

बैठक में हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण और सुधार से जुड़ा प्रस्ताव भी आगे बढ़ाया गया। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत इसके लिए 15 करोड़ रुपये अवस्थापना विकास निधि से उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सड़क निर्माण कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित करने का निर्णय लिया गया है।

हल्द्वानी-काठगोदाम कुमाऊं का प्रमुख शहरी और व्यावसायिक क्षेत्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार से स्थानीय नागरिकों, वाहन चालकों और व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 10 अक्टूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, अब तक 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य में आवास और अवस्थापना विकास से जुड़ी घोषणाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। रुद्रपुर का प्रस्तावित स्टेडियम युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना है।

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी-काठगोदाम की क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये की मुख्यमंत्री घोषणा के क्रियान्वयन की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई गई है। शासन स्तर से लिए गए निर्णयों का समयबद्ध और प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों परियोजनाएं संबंधित क्षेत्रों में खेल सुविधाओं, जनसुविधाओं और अवस्थापना विकास को बेहतर बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page