Earthquake: आधी रात उत्तराखंड में कांपी धरती…उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी/टिहरी। उत्तराखंड में सोमवार देर रात भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज भूकंप महसूस किया गया, जबकि टिहरी गढ़वाल में 2.0 तीव्रता के हल्के झटके दर्ज हुए। उत्तरकाशी में झटका इतना तेज था कि कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, दोनों जिलों में भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

उत्तरकाशी में भूकंप का झटका यमुना घाटी और गंगा घाटी समेत जिले के कई क्षेत्रों में महसूस किया गया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, भूकंप देर रात करीब 1:21 बजे आया। अचानक धरती हिलने से लोग सहम गए और एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। कई लोगों ने अपने परिजनों और आसपास रहने वाले लोगों को फोन कर भूकंप के बारे में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  38वें राष्ट्रीय खेल: कयाकिंग में उत्तराखंड की महिला टीम ने जीता सोना, पुरुषों ने चांदी

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी में आए भूकंप की तीव्रता 4.2 रही। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिले में जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। इसका केंद्र बड़कोट तहसील मुख्यालय के नजदीक राजगढ़ी क्षेत्र के आसपास बताया गया है। तेज झटके के बाद प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी। फिलहाल किसी भवन के क्षतिग्रस्त होने या अन्य नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में क्रिकेटर यश दयाल को राहत नहीं, राजस्थान हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने से किया इनकार

उधर, टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर और घनसाली क्षेत्र में भी सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप की तीव्रता 2.0 दर्ज की गई और इसकी गहराई करीब पांच किलोमीटर रही। हल्के झटकों के बावजूद जिले में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: सागौन के पेड़ काट रहे वन तस्करों से मुठभेड़, एक आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार

उत्तरकाशी में आए अपेक्षाकृत तेज भूकंप के बाद लोगों में कुछ देर तक दहशत का माहौल रहा। लोग एक-दूसरे से भूकंप की जानकारी लेते नजर आए। प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल दोनों जिलों में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page