मुजफ्फरपुर: हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की नई पहल, 7 नवंबर से दिल्ली-वृंदावन पदयात्रा

खबर शेयर करें

मुजफ्फरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की मांग को लेकर एक नई पहल की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि वह आगामी 7 नवंबर से नई दिल्ली से वृंदावन तक 131 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकालेंगे। यह यात्रा 10 दिनों तक चलेगी और इसका उद्देश्य देशभर में हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर जनजागरण करना है।

यह भी पढ़ें 👉  सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर, पुरानी खांसी के चलते डॉक्टरों की निगरानी में

मुजफ्फरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शास्त्री ने स्पष्ट किया कि हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने जातिवाद पर भी तीखा हमला करते हुए कहा कि जातियों में बांटकर वोट बैंक की राजनीति अब बंद होनी चाहिए। उन्होंने नेताओं से अपील की कि वे जातिवाद नहीं, राष्ट्रवाद को प्राथमिकता दें।

इस दौरान शास्त्री ने पाकिस्तान को ‘बिगड़ी औलाद’ करार देते हुए कहा, “भारत की बेटियों ने ही उसे सीधा कर दिया, अगर बेटों के हाथ में कमान दी गई तो क्या होगा, ये सोच लें।” उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान नहीं सुधरा तो भविष्य में उसे और भी कड़ा सबक सिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार के आगे झुका ‘एक्स’: गलती मानी, 3500 अश्लील कंटेंट ब्लॉक, 600 से अधिक अकाउंट डिलीट

इसके साथ ही उन्होंने सीमा राज्यों की सरकारों से अपील की कि वे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को देश में प्रवेश न दें। शास्त्री ने कहा कि “देश में पहले से ही बड़ी संख्या में गरीब हैं, ऐसे में बाहरी घुसपैठियों को शरण देना देश की आंतरिक सुरक्षा और संसाधनों पर गंभीर खतरा बन सकता है।”

यह भी पढ़ें 👉  बांग्लादेश में एक और हिंदू पर हमला: उग्र भीड़ ने खोकोन दास को जिंदा जलाया, चौथी बड़ी घटना से दहशत

धीरेंद्र शास्त्री की यह पदयात्रा धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ राजनीतिक हलकों में भी चर्चाओं का विषय बनती जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page