Haldwani: आरटीओ ऑफिस में डीएम का औचक निरीक्षण, एजेंटों पर सख्ती…ड्रेस कोड, नेम प्लेट और सीसीटीवी अनिवार्य

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) हल्द्वानी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आरटीओ कार्यालय में कोई भी एजेंट अधिकृत नहीं है। यदि किसी बाहरी व्यक्ति या एजेंट की संलिप्तता पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

DM Lalit Mohan Rayal Conducts Surprise Inspection at Haldwani RTO: निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आरटीओ कार्यालय से जुड़े कार्य—जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, नवीनीकरण और मोटर वाहन से संबंधित सेवाएं—सीधे आमजन से जुड़ी हैं। इन कार्यों में किसी भी बाहरी व्यक्ति की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ऐसे मामलों पर नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल–हल्द्वानी हाईवे पर बड़ा हादसा टला, कार पर गिरा बोल्डर, दो लोग चोटिल

डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि भविष्य में सभी कर्मचारी ड्रेस कोड में कार्यालय आएंगे। प्रत्येक कर्मचारी के पास नेम प्लेट और आईकार्ड होना अनिवार्य होगा, साथ ही जिस पटल पर कर्मचारी कार्यरत है वहां भी नेम प्लेट लगाई जाएगी, ताकि कार्यालय में आने वाले लोगों को सही जानकारी और सुविधा मिल सके। उन्होंने कार्यालय की नियमित मॉनिटरिंग और चेकिंग अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल में नए साल की सुबह धमाका, पुलिस थाने के पास विस्फोट से हड़कंप...इमारतों को नुकसान

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आरटीओ कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रखने, शिकायत पेटी लगाने और शीघ्र कार्य कराने का दावा करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

इसके अलावा मुख्य गेट पर एक फ्लेक्सी लगाने के निर्देश दिए, जिसमें स्पष्ट रूप से अंकित हो कि इस कार्यालय में सरकार द्वारा कोई भी एजेंट अधिकृत नहीं है और सभी नागरिक सेवाएं निर्धारित दरों पर समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बनेगा देश का पहला उच्च शिक्षा विद्या समीक्षा केंद्र, छात्रों और शिक्षकों के लिए नई सौगात

डीएम ने परिवहन अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अरविंद पाण्डे, प्रशासनिक अधिकारी गुरुदेव सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page