Uttarakhand: चंपावत में सनसनीखेज वारदात…खर्क बगड़ में बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, गांव में दहशत

खबर शेयर करें

चंपावत: चंपावत जिले के खर्क बगड़ क्षेत्र में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपने बुजुर्ग पड़ोसी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में भय का माहौल बन गया।

Brutal Daylight Murder in Khark Bagar Area of Champawat: जानकारी के अनुसार टनकपुर से 70 वर्षीय अंबादत्त खर्कवाल अपने घर खर्क बगड़ पहुंचे ही थे कि इसी दौरान पड़ोसी सुभाष चंद्र खर्कवाल (40) ने अचानक उन पर हमला कर सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लोकल ट्रेन में दरवाजा बंद करने को लेकर विवाद...22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 9.43 लाख पेंशनधारकों को दी बड़ी सौगात, डीबीटी से 140 करोड़ रुपये सीधे खातों में ट्रांसफर

ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुतिन-जेलेंस्की की दुश्मनी बनी यूक्रेन शांति वार्ता में सबसे बड़ी अड़चन, ट्रंप बोले- दोनों एक-दूसरे से नफरत करते हैं

You cannot copy content of this page