जूना अखाड़े के संत फ्लैट में लटके मिले, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र स्थित शांति भवन अपार्टमेंट में जूना अखाड़े के एक संत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कनखल थाने के थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल के अनुसार, मृतक की पहचान 70 वर्षीय संत सुरेशानंद के रूप में हुई है। वह पिछले 5-6 महीनों से शांति भवन के एक फ्लैट में किराए पर रह रहे थे। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि फ्लैट के अंदर संत का शव फंदे से लटका हुआ है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का बाहरी गेट काटकर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: उत्तराखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता में कौस्तुभ भट्ट का जलवा, जीते 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक

पुलिस का कहना है कि संत की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों और फ्लैट के मालिक से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल...कई IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, एपी बाजपेई हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट बने

गौरतलब है कि जूना अखाड़े से जुड़े संत सुरेशानंद की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page