हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर झाड़ियों में मिला प्रॉपटी डीलर का शव, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी-रुद्रपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब राहगीरों ने एस-बैंड के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय शूटिंग कोच अंकुश भारद्वाज पर नाबालिग शूटर से यौन शोषण का आरोप, NRAI ने किया सस्पेंड

प्रारंभिक छानबीन में शव की पहचान कौशल कुमार सती पुत्र बलवंत सती, निवासी जज फार्म, हल्द्वानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय करता था। घटनास्थल के पास ही उनकी स्कूटी खड़ी मिली है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह स्वयं स्कूटी से वहां पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान को ट्रम्प की दो टूक चेतावनी: ‘बिना शर्त सरेंडर करो, तभी होगी कोई डील’, हमलों के बीच तेहरान का पलटवार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस दुर्घटना, आत्महत्या अथवा हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तफ्तीश में जुटी है।

You cannot copy content of this page