पंजाब में ISI के लिए जासूसी कर रहा गगनदीप गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की संवेदनशील जानकारी भेजी पाकिस्तान

खबर शेयर करें

तरनतारन। पंजाब में राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनौती देने वाली एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। तरनतारन पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी कर रहे गगनदीप सिंह उर्फ गगन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी संवेदनशील सैन्य जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था।

पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने जानकारी दी कि गगनदीप सिंह, निवासी मोहल्ला रोडूपुर, तरनतारन, पिछले 5 वर्षों से पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी कट्टरपंथी गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था। चावला ने ही उसे ISI अधिकारियों से मिलवाया था।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल बॉर्डर पर सख्ती: साल में सिर्फ 30 बार ही मिलेगी एंट्री, इसके बाद लगेगा भारी जुर्माना

सेना की तैनाती और रणनीतिक सूचनाएं साझा

जांच में सामने आया है कि गगनदीप ने भारतीय सेना की गतिविधियों, सैनिकों की तैनाती और रणनीतिक स्थलों की जानकारी मोबाइल फोन के माध्यम से पाकिस्तानी एजेंटों को भेजी। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। प्राथमिक जांच में ISI से जुड़े 20 से अधिक एजेंटों के संपर्क, तथा पैसे के लेन-देन के डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: भीमताल में अनोखा विरोध...मंत्री के स्वागत से पहले गड्ढे भरकर हरीश पनेरू ने दिखाया ‘आइना’

संगठित नेटवर्क का हिस्सा होने की आशंका

तरनतारन सिटी थाने में आरोपी के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। खुफिया एजेंसियां और साइबर टीमें आरोपी के डिजिटल नेटवर्क, विदेशी संपर्कों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आतंकी नेटवर्क की तलाश में श्रीनगर समेत चार जिलों में CIK की छापेमारी

पुलिस को आशंका है कि यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय लिंक उजागर हो सकते हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page