कराची में आज़ादी का जश्न मातम में बदला, हवाई फायरिंग में 3 की मौत, 60 से अधिक घायल

खबर शेयर करें

कराची : पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) पर जश्न की खुशी, हवाई फायरिंग की सनक ने मातम में बदल दी। शहर के अलग-अलग इलाकों में हुई गोलीबारी की घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक 8 साल की बच्ची और एक वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। हादसों में 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

जियो न्यूज के मुताबिक, गोलीबारी की घटनाएं लियाकताबाद, कोरंगी, लियारी, महमूदाबाद, अख्तर कॉलोनी, केमारी, जैक्सन, बाल्डिया, ओरंगी टाउन और पापोश नगर समेत कई क्षेत्रों में हुईं। अजीजाबाद में एक बच्ची को गोली लगी, जबकि कोरंगी में स्टीफन नामक व्यक्ति की जान चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: गंगा में डूबी नाव, तीन की मौत, कई लोग लापता, SDRF चलाए रही रेस्क्यू अभियान

पुलिस का कहना है कि यह घटनाएं लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैये का नतीजा हैं। एआरवाई न्यूज के अनुसार, कुछ मामलों में गोलीबारी के पीछे व्यक्तिगत रंजिश, विवाद और डकैती के प्रयासों का विरोध भी कारण बना। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और जनता से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: कलसिया नाले पर बनेगा अधिक भार क्षमता का वैली मोटर ब्रिज, निर्माण से पहले वैकल्पिक मार्ग पर प्रशासन सतर्क

गौरतलब है कि कराची में हर साल स्वतंत्रता दिवस के दौरान ऐसी घटनाएं होती रही हैं। पिछले साल 2024 में भी फायरिंग की घटना में एक बच्चे की मौत हुई थी और 95 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस बार की वारदात ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या उत्सव के नाम पर हवाई फायरिंग जैसी खतरनाक परंपराओं पर अब स्थायी रोक लगाई जानी चाहिए?

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं उत्तराखंड, सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

You cannot copy content of this page