अमेरिका में फिर मंडराया सरकारी शटडाउन का खतरा, सीनेट में फंडिंग बिल पर सहमति नहीं

खबर शेयर करें

वाशिंगटन। अमेरिका में एक बार फिर सरकारी शटडाउन का खतरा गहराता नजर आ रहा है। संसद के ऊपरी सदन सीनेट में फंडिंग बिल पर सहमति नहीं बन पाने के कारण आंशिक शटडाउन की आशंका जताई जा रही है। सरकारी एजेंसियों के संचालन के लिए आवश्यक फंडिंग को बनाए रखने के उद्देश्य से किए गए समझौते की राह में नई बाधा उत्पन्न हो गई है, जिससे समय पर समाधान नहीं निकलने की स्थिति में सरकारी कामकाज प्रभावित हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पूर्व उपनल कर्मियों को बड़ी राहत, समान कार्य–समान वेतन के लिए बजट में 289.98 करोड़ का प्रावधान

Funding Bill Stuck in Senate: सीनेट में डेमोक्रेट्स और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुए समझौते के तहत कांग्रेस से एक खर्च विधेयक पारित कराने का प्रस्ताव है, ताकि सैन्य, स्वास्थ्य और अन्य प्रमुख सरकारी कार्यक्रमों के लिए फंडिंग निर्बाध बनी रहे। हालांकि गुरुवार रात कुछ सांसदों द्वारा इस समझौते पर आपत्ति जताए जाने के बाद प्रक्रिया में अड़चन आ गई है।

गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में भी फंडिंग बिल अटकने के कारण अमेरिका को 43 दिनों तक सरकारी शटडाउन का सामना करना पड़ा था, जिसे देश के इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन माना जाता है। उस दौरान लाखों सरकारी कर्मचारियों को बिना वेतन काम करना पड़ा था और कई सेवाएं ठप हो गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  गिल-अय्यर की चल रही रिकवरी, मोर्ने मोर्कल ने दी अपडेट-वनडे में यशस्वी को मिल सकता है मौका

इस बार भी शटडाउन टालने के लिए समय बेहद सीमित है। सीनेट की कार्यवाही स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगी, जबकि सरकारी शटडाउन को रोकने के लिए आधी रात तक का वक्त बचा है। यदि तय समयसीमा के भीतर सीनेट से इस समझौते को मंजूरी मिल जाती है, तो इसके बाद रिपब्लिकन बहुमत वाली प्रतिनिधि सभा से इसे पारित कराना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  टैरिफ पर ट्रंप का भारत को अल्टीमेटम: बोले– पीएम मोदी से रिश्ते अच्छे, लेकिन रूस के तेल से नाराज

इसके साथ ही ट्रंप प्रशासन की आव्रजन नीति को लेकर नई सीमाएं तय करने पर भी बातचीत जारी रखने पर सहमति बनी है, लेकिन इसी मुद्दे पर मतभेद उभरने से राजनीतिक गतिरोध और गहरा गया है। ऐसे में आने वाले कुछ घंटे यह तय करेंगे कि अमेरिका एक बार फिर शटडाउन की ओर बढ़ेगा या अंतिम समय में कोई समझौता सामने आएगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page