रूस का कीव पर बड़ा हमला, मिसाइल और ड्रोन स्ट्राइक से दहला यूक्रेन

खबर शेयर करें

मॉस्को/कीव। Russia और Ukraine के बीच जारी युद्ध के बीच रूस ने यूक्रेन की राजधानी Kyiv पर मिसाइलों और ड्रोनों से बड़ा हमला किया है। देर रात हुए इस हमले में कई रिहायशी इमारतों और स्कूलों को भारी नुकसान पहुंचा। हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की आशंका है।

शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब एक बजे कीव में लगातार कई जोरदार धमाके सुनाई दिए। धमाकों से कुछ देर पहले यूक्रेन की एयरफोर्स ने अपने टेलीग्राम चैनल पर संभावित हमले को लेकर चेतावनी जारी की थी। इसके बाद राजधानी में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: 'डिग्री नहीं, कौशल और नवाचार से बनेगा भविष्य', सीएम धामी ने गिनाईं पांच साल की उपलब्धियां

कीव प्रशासन के अनुसार प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। मलबा हटाने, आग बुझाने और घायलों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए रेस्क्यू टीमें लगातार काम कर रही हैं। कई इलाकों में इमारतों से धुआं उठता दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सिविल अस्पताल में मानवता शर्मसार, महिला शौचालय के कमोड में फंसा मिला नवजात का शव

हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं। फुटेज में कीव के आसमान में मिसाइलों और एयर डिफेंस सिस्टम की तेज रोशनी दिखाई दी। मिसाइल गिरने के बाद कई स्थानों पर भीषण आग लग गई। खासतौर पर लुक्यानिव्का इलाके में भारी तबाही की सूचना है।

यूक्रेनी एयरफोर्स ने आशंका जताई है कि रूस ने इस हमले में अपनी अत्याधुनिक ‘ओरेशनिक’ इंटरमीडिएट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया हो सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इससे पहले वर्ष 2024 में Dnipro पर हुए हमले में भी ओरेशनिक मिसाइल के इस्तेमाल की चर्चा सामने आई थी।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को दबोचा

रिहायशी इलाकों और स्कूलों को निशाना बनाए जाने पर Mark Carney ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि Canada नागरिक ठिकानों पर रूस के बड़े पैमाने के मिसाइल और ड्रोन हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करता है। उन्होंने रूस से तत्काल हमले रोकने और युद्ध समाप्त करने की मांग भी की।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page