कैलिफोर्निया जंगल में ‘गिफोर्ड फायर’ का कहर: 82,000 एकड़ राख, 870 इमारतें खतरे में

खबर शेयर करें

लॉस एंजिल्स। अमेरिका के मध्य कैलिफोर्निया में फैली ‘गिफोर्ड फायर’ नामक भीषण जंगल की आग ने अब तक 82,000 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है। आग लगातार विकराल होती जा रही है और 870 से अधिक इमारतें खतरे की जद में हैं। हालात को देखते हुए सांता बारबरा और सैन लुइस ओबिस्पो के कई इलाकों में निवासियों को घर खाली करने के आदेश दे दिए गए हैं।

यह आग शुक्रवार दोपहर कैलिफोर्निया हाईवे के पास चार अलग-अलग जगहों पर भड़की, जिसने मिलकर एक भयानक रूप ले लिया। अब यह सांता लूसिया रोड, सैन लुइस ओबिस्पो और सांता बारबरा काउंटी के जंगलों में तेजी से फैल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुंबई के होटल में शख्स ने की खुदकुशी, पत्नी और रिश्तेदार पर लगाए गंभीर आरोप

फिलहाल सिर्फ 7% आग पर काबू
अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार सुबह तक केवल 7 प्रतिशत हिस्से में ही आग पर नियंत्रण पाया जा सका है। तेज गर्मी और सूखे मौसम के चलते आग पर काबू पाना बेहद चुनौतीपूर्ण बन गया है।

1,900 से अधिक दमकलकर्मी तैनात
इंसीवेब (आपात प्रबंधन प्रणाली) के अनुसार, आग बुझाने के लिए 1,900 से ज्यादा दमकलकर्मी, 40 हैंड क्रू, 115 फायर इंजन, 23 बुलडोज़र और 30 पानी के टैंकर तैनात किए गए हैं। इन्हें हवाई टैंकरों और हेलीकॉप्टरों से भी मदद मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका में ट्रंप और मस्क के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन, 50 राज्यों में हजारों लोग सड़कों पर उतरे

आग पहुंची दुर्गम इलाकों तक, धुएं से बढ़ा खतरा
सांता बारबरा अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता कैप्टन स्कॉट सेफचुक ने बताया कि आग खड़ी और ऊंची ढलानों पर तेजी से फैल रही है, जिससे भीषण धुआं उठ रहा है। उन्होंने कहा, “कई इलाके इतने दुर्गम हैं कि वहां बुलडोज़र तक नहीं पहुंच सकते।” स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अब वायुसेना की मदद भी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-पाक संघर्ष पर फिर बोले ट्रंप — कहा, “मैंने कराया युद्धविराम”, भारत ने पहले ही किया था इंकार

स्वास्थ्य पर असर, धुआं बढ़ा रहा खतरा
राष्ट्रीय मौसम सेवा ने चेतावनी दी है कि इस आग से उठने वाला धुआं दक्षिण-पश्चिम कैलिफोर्निया के हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। धुआं स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है और इसके दक्षिण और पूर्व दिशा में फैलने की आशंका जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page