भारत-पाक संघर्ष पर फिर बोले ट्रंप — कहा, “मैंने कराया युद्धविराम”, भारत ने पहले ही किया था इंकार

खबर शेयर करें

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए दावा किया है कि उन्होंने विश्व के सात देशों के बीच जारी संघर्षों को समाप्त कराया है। इतना ही नहीं, उन्होंने दोहराया कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ युद्धविराम भी उनकी पहल का परिणाम था। हालांकि भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि इस मसले में किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की कोई गुंजाइश नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, बोले- गायक दलेर और मिक्का सिंह से करूंगा बात

ट्रंप ने कहा, “अगर मेरे पास टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं होता, तो सात में से कम से कम चार युद्ध इस समय चल रहे होते। मेरे द्वारा लगाए गए टैरिफ ही इस साल की शुरुआत में दो परमाणु संपन्न पड़ोसियों — भारत और पाकिस्तान — के बीच युद्धविराम की वजह बने।”

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने यह भी जोड़ा कि अमेरिकी टैरिफ नीति ने न केवल वैश्विक संघर्षों को रोकने में मदद की है, बल्कि अमेरिका को “शांतिदूत देश” की भूमिका में भी स्थापित किया है। ट्रंप के मुताबिक, इन टैरिफों से अमेरिका को सैकड़ों अरब डॉलर की आय भी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार: जमीन विवाद में भतीजे ने ताऊ-ताई पर किया हमला, ताई की मौत, ताऊ गंभीर

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने इस तरह का दावा किया हो। इससे पहले भी कई बार वह कह चुके हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम कराने में उनकी भूमिका रही है। मई 2025 में उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि “वाशिंगटन की मध्यस्थता में रातभर चली वार्ता के बाद भारत और पाकिस्तान पूर्ण युद्धविराम पर सहमत हो गए।”

यह भी पढ़ें 👉  बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

हालांकि, भारत ने उस समय भी सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कश्मीर या किसी भी द्विपक्षीय मसले पर तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं हो सकती, क्योंकि ये मुद्दे नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच आपसी बातचीत से ही सुलझाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page