Nainital: 55 CCTV खंगालकर पुलिस ने खोला चोरी का राज, चार लाख के जेवरात के साथ दो शातिर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

रामनगर (नैनीताल)। Nainital Police के “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े तीन से चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 15 मई 2026 को पीरूमदारा क्षेत्र निवासी उर्मिला पत्नी संजय सिंह ने थाना रामनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर से सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। मामले में एफआईआर संख्या 153/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 16 जनवरी 2026

मामले की गंभीरता को देखते हुए Manjunath TC के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस ने सुरागरसी और पतारसी के साथ लगभग 55 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान 23 मई को तुमड़िया डैम के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को रोका गया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शादी का झांसा देकर अपहरण, फिर रामगंगा में फेंककर हत्या...सुनीता देवी गुमशुदगी प्रकरण में बड़ा खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से सोने और चांदी के आभूषण बरामद हुए। मौके पर बुलाए जाने पर वादिनी ने बरामद गलोबंद, मंगलसूत्र, मांगटीका और चांदी के बिछुओं को अपना चोरी गया सामान बताया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या UK18-9833 भी बरामद कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  सऊदी अरब के अमेरिकी एयरबेस पर ईरान का हमला, AWACS विमान तबाह होने का दावा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनवर अली निवासी कुंडा, ऊधम सिंह नगर और सद्दाम हुसैन निवासी भोजपुर, मुरादाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक अनवर अली पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है, जबकि दूसरे आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल विजेंद्र सिंह, अशोक कंबोज और संजय सिंह शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page