अक्षय कुमार के सुरक्षा काफिले में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार मर्सिडीज की ऑटो से टक्कर, कार पलटी, चालक हिरासत में

खबर शेयर करें

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के सुरक्षा काफिले में सोमवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। जुहू इलाके में तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने एक ऑटो-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया और अनियंत्रित होकर अक्षय कुमार के काफिले में शामिल एक कार से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि काफिले की कार पलट गई। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें ऑटो-रिक्शा चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Speeding Mercedes Crashes Into Auto, Hits Akshay Kumar’s Security Convoy: मुंबई पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना सोमवार, 19 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे जुहू क्षेत्र में हुई। तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने पहले ऑटो-रिक्शा को पीछे से टक्कर मारी, जिससे वह पलट गया और फिर सामने चल रही अक्षय कुमार के सुरक्षा काफिले की कार से जा भिड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अंकिता हत्याकांड में उर्मिला सनावर की बढ़ीं मुश्किलें, हरिद्वार में एसआईटी ने 6 घंटे की पूछताछ

पुलिस ने तेज रफ्तार कार के चालक राधेश्याम राय को हिरासत में ले लिया है। जुहू पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(ए) और 125(बी) के तहत लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

हादसे में दो लोग घायल, ऑटो चालक की हालत नाजुक
मुंबई पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं। ऑटो-रिक्शा चालक को गंभीर चोटें आई हैं और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद घटनास्थल से कई वीडियो सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी मलबे में फंसे एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मनरेगा का नाम बदलने पर संसद में घमासान, शशि थरूर का शायराना तंज - “देखो दीवानों ये काम न करो, राम का नाम बदनाम मत करो।”

पीड़ित के भाई की अपील: इलाज और मुआवजा मिले
ऑटो-रिक्शा चालक के भाई मोहम्मद समीर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि हादसे में उसका रिक्शा पूरी तरह से नष्ट हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बठिंडा: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

उन्होंने कहा,“यह घटना सोमवार रात करीब 8:30 बजे हुई। मेरे भाई का रिक्शा पूरी तरह बर्बाद हो गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हमारी मांग है कि मेरे भाई को बेहतर चिकित्सा सुविधा, जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं और क्षतिग्रस्त रिक्शा के लिए उचित मुआवजा दिया जाए।”

अक्षय कुमार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं
फिलहाल इस पूरे हादसे पर अभिनेता अक्षय कुमार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े सभी तथ्यों की गहन पड़ताल की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page