BREAKING NEWS: ओखलकाण्डा में गधेरे में पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका से हड़कंप

खबर शेयर करें

नैनीताल। ओखलकांडा ब्लॉक के चमोली गांव में मंगलवार को एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों द्वारा कपड़ों और पहचान के आधार पर शव की पहचान पान सिंह मटियाली (56) पुत्र दीवान सिंह मटियाली निवासी ल्वाड़ डोबा के रूप में की गई। परिजनों ने हत्या कर शव गधेरे में फेंकने का अंदेशा जताते हुए कार्रवाई की मांग की है‌‌।

Body Found Under Suspicious Circumstances: मंगलवार की सुबह घास काटने जा रही महिलाओं को गधेरे में एक शव पड़ा दिखा। महिलाओं ने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने शव दिखाई देने की सूचना खनस्यूं पुलिस को दी। पुलिस ने शव को गधेरे से सड़ी गली हालत में बाहर निकालकर शिनाख्त की कोशिश की। शव की शिनाख्त पान सिंह मटियाली (56) पुत्र दीवान सिंह मटियाली निवासी ल्वाड़ डोबा के रुप में उनके परिजनों ने की‌। परिजनों ने हत्या कर शव गधेरे में फेंकने का अंदेशा जताते हुए कार्रवाई की मांग की है‌‌।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग के फिटनेस सेंटर में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

इधर, घटना की सूचना मिलते ही राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरु मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से वार्ता कर कहा कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बदलेगा मौसम, आज बारिश-बर्फबारी के आसार

हल्द्वानी पैनल से पोस्टमार्टम की मांग

हरीश पनेरु ने मृतक के पोस्टमार्टम को हल्द्वानी पैनल डॉक्टरों से कराने की मांग की, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हत्या कैसे हुई, कब हुई और इस घटना में कौन-कौन लोग संलिप्त हैं।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आधिकारिक शिनाख्त के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: डायल 112 पर झूठी सूचना देना पड़ा भारी...रोडवेज चालक का 5 हजार का चालान, ऑल्टो कार सीज

थानाध्यक्ष प्रीति ने बताया कि पान सिंह तीन महीने से लापता चल रहे थे। परिजनों की ओर से थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page