Uttarakhand Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज…आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मंडराए बादल

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। बीते दो दिनों तक भारी बारिश से मिली राहत के बाद सोमवार को मौसम के फिर करवट लेने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और कई स्थानों पर तेज बौछारों का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, सात जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इन क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की भी आशंका जताई गई है। ऐसे में पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन, मलबा आने और छोटे नदी-नालों के उफान पर आने का खतरा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: टूरिस्ट बनकर कर रहे थे नशे की तस्करी, पुलिस ने 66 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर दबोचे

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी मौसम विभाग ने गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मैदानी क्षेत्रों में अचानक तेज बारिश के कारण जलभराव और यातायात प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: सैर के दौरान शिक्षिका पर गिरी पार्क की दीवार, मौके पर मौत

हालांकि, पिछले दो दिनों से प्रदेश में भारी बारिश का दौर कुछ थमा हुआ है और अधिकांश स्थानों पर केवल हल्की बारिश व रुक-रुक कर तेज बौछारें दर्ज की गई हैं। इसके बावजूद लगातार हो रही वर्षा के कारण पहाड़ी क्षेत्रों की जमीन पहले से ही संतृप्त है। ऐसे में कम समय में होने वाली तेज बारिश भी भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी स्थितियां पैदा कर सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की सक्रियता अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। चारधाम यात्रा मार्गों, पर्वतीय क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  अगरबत्ती बनी मौत का कारण: कबाड़ स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, जिंदा जल गया युवक

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने तथा मौसम और प्रशासन द्वारा जारी ताजा एडवाइजरी पर नजर रखने की अपील की है। यदि मौसम अचानक खराब होता है तो सुरक्षित स्थान पर रुकने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह भी दी गई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page