Nainital: समाजसेवी हेमंत गौनिया के नेतृत्व में विद्यालय को ₹1.02 लाख से अधिक की सामग्री भेंट, सम्मान समारोह बना चर्चा का विषय

खबर शेयर करें

भीमताल (नैनीताल)। शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल के तहत ओखलढुंगा स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भव्य सम्मान एवं समाज सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी हेमंत गौनिया के नेतृत्व में समाजसेवियों और सहयोगकर्ताओं ने विद्यालय को ₹1 लाख 02 हजार से अधिक मूल्य की शैक्षिक एवं उपयोगी सामग्री भेंट की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी और विद्यालय परिवार की ओर से समाजसेवियों का फूल-मालाओं और तालियों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मान पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समाज का ऐसा सहयोग विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग को मिले 117 नए सीएचओ, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में होगी तैनाती

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भी समाजसेवियों के कार्यों की सराहना की। आयोजन के दौरान पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गूंज से भर गया। स्थानीय लोगों ने इसे जनपद ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए एक प्रेरणादायक पहल बताया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर वेंडर शॉप आवंटन में पक्षपात का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

विद्यालय को भेंट की गई सामग्री में 15 कुर्सियां, 15 मेज, डिजिटल साउंड सिस्टम, लाउडस्पीकर, कॉर्डलेस माइक, ड्रिल मशीन, बैटरी चार्जर, 6 सीलिंग फैन, पर्दे एवं पर्दों के डंडे, फिटिंग सामग्री, दो दीवार घड़ियां, पांच डस्टबिन, गैस चूल्हा, दो गैस सिलेंडर, रेगुलेटर सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल रही।

इस अवसर पर कपिल कुमार तिलारा, दीप्ति दीगारी, नीरज देव तुल्य समेत विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। वहीं विभिन्न समाजसेवियों और दानदाताओं ने भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य विभागीय परीक्षा: शिक्षकों की एनओसी स्थगित, आंदोलनकारियों पर होगी कार्रवाई

क्षेत्र के लोगों का कहना था कि समाजसेवी हेमंत गौनिया के नेतृत्व में लंबे समय से बिना किसी एनजीओ या सरकारी सहायता के आपसी सहयोग से विद्यालयों और जरूरतमंदों के लिए लगातार समाजसेवा के कार्य किए जा रहे हैं। लोगों ने इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page