चार साल बाद उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, अल्मोड़ा-पौड़ी से करेंगे चुनावी शंखनाद

खबर शेयर करें

देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। आगामी चुनावी तैयारियों के बीच प्रस्तावित इस दौरे को कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राहुल गांधी चार जून को अल्मोड़ा और पौड़ी में आयोजित कार्यक्रमों के जरिए कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पूर्व सैनिकों को भी साधने की कोशिश करेंगे।

करीब चार साल बाद राहुल गांधी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले वह दिसंबर 2021 में देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित विजय दिवस समारोह में शामिल हुए थे। लंबे अंतराल के बाद उनके दौरे की घोषणा से प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के अस्पतालों को मिलेंगे 287 नए डॉक्टर, 20 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Ganesh Godiyal ने जानकारी देते हुए बताया कि चार जून को राहुल गांधी अल्मोड़ा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे पौड़ी में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में शामिल होकर पूर्व सैनिकों से सीधा संवाद करेंगे। माना जा रहा है कि इस सम्मेलन में अग्निवीर भर्ती योजना, पूर्व सैनिकों की समस्याओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: मल्लीताल गौशाला में बछिया के साथ कुकर्म, पुलिस जांच में जुटी

दौरे के दूसरे दिन यानी पांच जून को राहुल गांधी देहरादून में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व मंत्रियों, संगठन के पदाधिकारियों और जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करने के साथ जमीनी स्तर से फीडबैक भी लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी पासपोर्ट प्रकरण: आचार्य बालकृष्ण सीबीआई कोर्ट में पेश, पूर्व प्रिंसिपल के बयान होंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से

गणेश गोदियाल ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। कांग्रेस संगठन फिलहाल उनके दो दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page