उत्तराखंड: निगम-निकायों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, आदेश जारी

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश के निगम और निकायों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने का आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया। इस फैसले पर निगम महासंघ ने सरकार का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली: गोपेश्वर-पोखरी रोड पर खाई में गिरी कार, आग लगने से दंपती और बेटे की मौत, दूसरा बेटा गंभीर घायल

नए आदेश के अनुसार पांचवें वेतनमान के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अब एक जुलाई 2024 से 443 प्रतिशत के स्थान पर 455 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। छठे वेतनमान के अंतर्गत डीए 239 प्रतिशत से बढ़ाकर 246 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं सातवें वेतनमान के कर्मचारियों को 50 प्रतिशत के स्थान पर अब 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत, कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई

निगम महासंघ के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि महंगाई भत्ते में वृद्धि से इन कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही सेवारत कर्मचारियों के लिए भी डीए वृद्धि की घोषणा की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  ऐपण कला से आत्मनिर्भर बनी रानीबाग की प्रियंका, सरस मेले से शुरू हुआ सफर, बनीं लखपति दीदी

सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगाई की मार से राहत मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page