Uttarakhand: बागेश्वर में फिर हिली धरती…24 घंटे में चौथा झटका, 2.5 तीव्रता के भूकंप से दहशत में लोग

खबर शेयर करें

बागेश्वर। जिले में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार शाम एक बार फिर धरती कांपी, रिक्टर स्केल पर 2.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। बार-बार आ रहे झटकों से सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार शाम 6:26 बजे आए इस भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के सूपी क्षेत्र के पास जमीन के भीतर लगभग पांच किलोमीटर की गहराई पर था। झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और कुछ समय तक खुले स्थानों में खड़े रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आरडब्ल्यूए को मालिकाना हक न सौंपने वाले 163 प्रमोटर्स पर रेरा सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर भेजे नोटिस

गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को भी जिले में तीन बार हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस तरह 24 घंटे के भीतर यह चौथा झटका है, जिसने प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर ला दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग पर अड़े निहंग, तीन दौर की वार्ता रही बेनतीजा

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि अभी तक कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सभी तहसीलों से लगातार रिपोर्ट ली जा रही है और आपदा प्रबंधन की टीमें पूरी तरह सतर्क हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: स्वास्थ्य विभाग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 335 पदों पर भर्ती, 21 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन

विशेषज्ञों के अनुसार छोटे-छोटे झटकों का बार-बार आना भूगर्भीय गतिविधियों का संकेत हो सकता है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें और सुरक्षित स्थानों का चयन करें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page