Ramnagar: पुलिस ने 5.320 किलो गांजे के साथ तस्कर दबोचा

खबर शेयर करें

रामनगर। जनपद को नशामुक्त बनाए जाने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अवैध नशा तस्करी में लिप्त तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। इन निर्देशों के क्रम में रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

Major Crackdown Under Drug-Free Nainital Campaign, Ramnagar Police Seize 5.320 Kg Ganja: पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 28 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान शक्तिनगर पूछड़ी, रामनगर क्षेत्र से दीपक प्रकाश उर्फ अधौरी पुत्र आनंद प्रकाश, निवासी जोगीपुरा थाना रामनगर, उम्र 31 वर्ष को 5.320 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 28/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध रूप से गांजे की तस्करी में संलिप्त था और उसे आगे सप्लाई करने की फिराक में था।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द: दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते की बनी मजबूत संभावना

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह, अपर उप निरीक्षक तालिब हुसैन, कांस्टेबल महबूब आलम, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: टेबल टेनिस की टेबल नहीं मिली तो श्मशान घाट पहुंच गए खिलाड़ी, वायरल तस्वीर ने खोल दी खेल व्यवस्था की पोल

You cannot copy content of this page