‘एक देश, एक चुनाव’ पर मंथन को उत्तराखंड आएगी संयुक्त संसदीय समिति, 40 सांसद होंगे शामिल

खबर शेयर करें

देहरादून: ‘एक देश, एक चुनाव’ को लेकर जारी बहस के बीच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) 20 से 22 मई तक उत्तराखंड दौरे पर रहेगी। समिति में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी समेत कुल 40 सांसद सदस्य हैं। समिति इस अहम विषय पर विभिन्न पक्षों की राय जानने के लिए देहरादून में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विशेषज्ञों से मुलाकात करेगी।

समिति अपने दौरे की शुरुआत महाराष्ट्र और उत्तराखंड से कर रही है। अध्यक्ष पी.पी. चौधरी की अगुवाई में यह समिति 20 मई की शाम देहरादून पहुंचेगी। अगले दिन यानी 21 मई को समिति के सदस्य राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक समेत गृह, वित्त, कानून व शिक्षा विभाग के प्रमुख अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इसके अलावा समिति एनटीपीसी और टीएचडीसी के वरिष्ठ अधिकारियों से भी विचार-विमर्श करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदली करवट, तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से राहत

जेपीसी 21 मई को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर ‘एक देश, एक चुनाव’ को लेकर उनकी राय लेगी। दौरे के अंतिम दिन 22 मई को समिति राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों से विमर्श करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  शिमला: बाढ़-भूस्खलन प्रभावित हिमाचल को PM मोदी की बड़ी राहत, 1500 करोड़ की सहायता का ऐलान

समिति का उद्देश्य इस संवैधानिक प्रस्ताव पर सभी हितधारकों की राय एकत्र कर एक समेकित रिपोर्ट तैयार करना है, जिसे आगे चलकर संसद में प्रस्तुत किया जाएगा। देहरादून प्रवास के दौरान समिति राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ताओं, बार काउंसिल सदस्यों, आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों और लोक कलाकारों से भी संवाद करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चमोली में फिर हिली धरती, नारायणबगड़-कर्णप्रयाग तक महसूस हुए झटके, तीव्रता 3.7 दर्ज

बता दें कि ‘एक देश, एक चुनाव’ की अवधारणा के तहत लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने का प्रस्ताव है, जिस पर केंद्र सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page