Uttarakhand: गंगा स्नान के दौरान हादसा, मेरठ के दो पर्यटक नदी में बहे

खबर शेयर करें

ऋषिकेश: थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र अंतर्गत सिंगटाली झूला पुल के पास गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मेरठ से घूमने आए छह लोगों के समूह में शामिल एक महिला और एक पुरुष गंगा नदी में बह गए। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया।

जानकारी के अनुसार मेरठ से आए छह लोग सिंगटाली बाजार पहुंचे थे। सभी ने अपनी कार बाजार में पार्क की और झूला पुल पार कर पुल के नीचे गंगा नदी में स्नान करने चले गए। इसी दौरान तेज बहाव में एक महिला और एक पुरुष संतुलन खो बैठे और नदी में बह गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नैनीताल झील से शिप्रा नदी और गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड तक, NGT में गूंजे पर्यावरण के गंभीर सवाल

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी। सूचना पर एसडीआरएफ ढालवाला और ब्यासी की टीमें मौके पर पहुंचीं और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि टीम के डीप डाइवर नदी की गहराइयों में लगातार तलाश कर रहे हैं। तेज बहाव और गहराई के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, एक घायल को बचाया, महिला लापता

डूबने वालों की पहचान ऋतु (30) पत्नी वांशिक माहेश्वरी निवासी मेरठ और नरेश उपाध्याय (42) निवासी जागेठी गांव, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग मेरठ स्थित दास हुंडई शोरूम में कार्यरत हैं और छुट्टी के दौरान ऋषिकेश घूमने आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में तीन दिन में चार श्रद्धालुओं की मौत, दो की हृदयगति रुकने से गई जान

घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि बरसात और तेज बहाव के दौरान नदी किनारे सतर्कता बरतें और प्रतिबंधित या जोखिम वाले स्थानों पर स्नान करने से बचें।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page