Uttarakhand: जंगल की आग बुझाते समय झुलसा फायर वाचर, अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें

चमोली: जनपद में जंगलों में लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं के बीच गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। नंदप्रयाग रेंज के अंतर्गत सेंज बीट के जंगलों में लगी भीषण आग को बुझाने के दौरान वन विभाग का एक फायर वाचर अचानक आग की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर सेंज बीट के जंगलों में अचानक आग भड़क उठी। तेज गर्मी और सूखी वनस्पतियों के कारण आग तेजी से फैलने लगी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया गया। वन कर्मी अलग-अलग हिस्सों में फैलकर आग बुझाने में जुटे हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: गैर-विवादित नामांतरण प्रकरण समयबद्ध निस्तारित करें : डीएम

इसी दौरान शाम करीब छह बजे फायर वाचर जगत सिंह रावत (41) निवासी ग्राम सेंज आग की तेज लपटों की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि आग बुझाने के दौरान अचानक हवा का रुख बदल गया, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया और जगत सिंह खुद को संभाल नहीं पाए। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 2 मई 2026

साथ मौजूद वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। गंभीर हालत में वन विभाग के वाहन से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  निकाय चुनाव: भाजपा ने सभी 11 सीटों पर मेयर पद के उम्मीदवारों की घोषणा की

चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र भदोला ने बताया कि जगत सिंह करीब 30 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। उनके बाएं कंधे पर भी चोट आई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है।

घटना के समय वन दरोगा आरती पंवार, वन बीट अधिकारी संदीप सजवाण और पुरुषोत्तम भट्ट समेत अन्य कर्मचारी भी मौके पर मौजूद थे। वन विभाग की टीम ने देर शाम तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page