शीतलहर का असर: हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी और रामनगर में प्राथमिक स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र दो दिन बंद

खबर शेयर करें

नैनीताल। जनपद नैनीताल में लगातार बने घने कुहासे और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने छोटे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है। खराब मौसम से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभावों को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक स्तर की कक्षाओं में अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहली कक्षा में दाखिले की उम्र सीमा में बदलाव, अब 1 जुलाई तक छह वर्ष की उम्र जरूरी

Two-Day Holiday Announced for Primary Schools: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसील हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी और रामनगर क्षेत्र में संचालित कक्षा 1 से 5 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में 16 और 17 जनवरी 2026 को दो दिवसीय अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 06 अक्टूबर 2025

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घने कोहरे और शीतलहर के कारण विशेष रूप से छोटे बच्चों के बीमार पड़ने की आशंका बढ़ गई है। इसी को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। आदेश में मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि अवकाश की सूचना समय से अभिभावकों तक पहुंचाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में विकास को नई दिशा...रेनवाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य, एक परिवार–एक आवास नियम लागू

जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page