Uttarakhand: नंदा देवी एक्सप्रेस से लापता नवविवाहिता बिहार से बरामद, पति से नोकझोंक के बाद चली गई थी दूसरी बोगी में

खबर शेयर करें

रुड़की: नंदा देवी एक्सप्रेस में सफर के दौरान रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नवविवाहिता को हरिद्वार पुलिस ने बिहार के बेगूसराय से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला पति से नोकझोंक होने के बाद खुद ही ट्रेन की दूसरी बोगी में चली गई थी और बाद में बेगूसराय स्थित अपने परिचित के यहां पहुंच गई।

लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पांच मई को कानपुर निवासी मनीष अग्रहरि अपनी पत्नी प्रज्ञा सिंह के साथ नंदा देवी एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। इसी दौरान प्रज्ञा अचानक लापता हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, 75 साल में पहली बार भाजपा के हाथ सत्ता की कमान

महिला के गायब होने के बाद मनीष ने लक्सर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाद में इसे अपहरण की धाराओं में तरमीम कर दिया गया और पुलिस की कई टीमें महिला की तलाश में जुट गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि क्षेत्र में नवाचार और समर्पण के लिए सीएम धामी ने नरेंद्र सिंह मेहरा को किया सम्मानित

लगातार जांच और तकनीकी पड़ताल के बाद पुलिस को महिला के बिहार के बेगूसराय में होने की सूचना मिली। इसके बाद चौकी प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बेगूसराय पहुंची और महिला को सकुशल बरामद कर लिया।

लक्सर कोतवाली लाए जाने के बाद महिला के बयान दर्ज किए गए। पूछताछ में महिला ने बताया कि ट्रेन में सफर के दौरान किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई थी। नाराज होकर वह दूसरी बोगी में चली गई। बाद में उसने अपने मोबाइल फोन से सिम कार्ड निकालकर फेंक दिया और बेगूसराय में रहने वाले एक परिचित के यहां चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव में फायरिंग, छह आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला के बयान दर्ज करने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page