Nainital: 50 से ज्यादा CCTV खंगाल पुलिस ने ढूंढ निकाली लापता महिला, दो बच्चों समेत रुद्रपुर से सकुशल बरामद

खबर शेयर करें

कालाढूंगी (नैनीताल): पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए घर से लापता हुई एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। महिला को रुद्रपुर से खोज निकाला गया। पुलिस की इस ‘सुपर क्विक’ कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

मामला कोटाबाग क्षेत्र का है, जहां एक महिला अपने दो बच्चों के साथ अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलेभर की पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  वेनेजुएला में सत्ता का बड़ा उलटफेर: मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डेल्सी रोड्रिग्ज बनीं कार्यवाहक राष्ट्रपति

इसके बाद कालाढूंगी पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने रिकॉर्ड समय में क्षेत्र के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर महिला की लोकेशन रुद्रपुर में ट्रेस की गई।

यह भी पढ़ें 👉  चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले विराट कोहली चोटिल, लेकिन फाइनल खेलने के लिए फिट

लोकेशन मिलते ही पुलिस टीम तुरंत रुद्रपुर रवाना हुई और महिला व दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई और काउंसलिंग के बाद महिला और बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: आज भी कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-ओलावृष्टि और बर्फबारी की चेतावनी

परिजनों ने नैनीताल पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार जताया।

इस अभियान में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह राणा, कांस्टेबल प्रकाश, महिला कांस्टेबल हेमलता और तकनीकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नैनीताल पुलिस के इस त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन की क्षेत्र में व्यापक चर्चा हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page