राशिफल 12 मई 2026

खबर शेयर करें

मेष राशि

मेष राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता आज अपने बच्चों के लिए समय निकालेंगे और उनके साथ गेम खेलेंगे। सिंगर्स को आज किसी बड़े एल्बम में गाने का मौका मिल सकता है। आज ऑफिस के काम को समय से पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। राजकीय क्षेत्र में लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना कर रखें, लोग आपका समर्थन करेंगे। आज आय वृद्धि के अनेक स्रोत मिलेंगे। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और काम में आपका मन लगेगा। सिविल इंजीनियर आज किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे।

वृषभ राशि

वृष राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे साथ ही जीवनसाथी के साथ आप किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आज जल्दबाजी में कुछ जरूरी सामान आप घर पर भूल सकते हैं, इसलिए अपने काम के प्रति सचेत रहें। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त बना रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन नई उमंगों भरा रहेगा। आज ऑफिस में आपके प्रमोशन होने की खुशखबरी मिलेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बिताएंगे। साथ ही आपको दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज कार्य क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। परिवार से जुड़ी बड़ी परेशानी खत्म होने के योग हैं। रुके हुए कार्यों को नए सिरे से फिर कोशिश करें, आप अवश्य ही सफल होंगे। दाम्पत्य रिश्ता मजबूत बनेगा। आज किसी बात पर अधिक गौर न करें अन्यथा आपको उलझने होंगी। लवमेट से आज उपहार मिलेगा, इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 29 मार्च 2025

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। आज अनावश्यक सोचने से बचें, नहीं तो आपकी उलझनें बढ़ सकती हैं। आज घरवालों के साथ खुशी का वातावरण रहेगा। आज जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार अवश्य करें। उनसे महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। जीवनसाथी से मन की बात शेयर कर सकते हैं। परिवार से दूर रहकर जॉब कर रहे लोगों को घरवालों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आज आप अपने दोस्त के साथ शाम को पार्टी करेंगे। आज कार्य स्थल पर आप उत्साह के साथ काम करेंगे, कलीग्स आपको फॉलो करेंगे। लेखकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज परिवार में सुख समृद्धि का माहौल रहेगा। किसी नए भवन के निर्माण के लिए आज आप अपने भाइयों से विचार विमर्श करेंगे। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आज आप मेहनत, धैर्य और समझदारी से जरूरी काम निपटा लेंगे। आज आपके पास बहुत सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। किसी कविता या कहानी के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज आप नया वाहन लेने का प्लान बना सकते हैं। बच्चे आज किसी खिलौने की डिमांड कर सकते हैं। आज आप पूरे परिवार के साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे।

तुला राशि

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके विचारों को अहमियत मिलेगी, आपका सम्मान बढ़ेगा। आज आप माता पिता के साथ बैठकर भविष्य की योजनाओं पर बात करेंगे। आज आप किसी व्यक्ति को जरूरी काम करने के लिए साहस देंगे, ऐसा करके आपको अच्छा फील होगा। आज किसी पुरानी बात को सोचकर मुस्कुराते नजर आएंगे। आज आप लवमेट के साथ घूमने जाएंगे। साथ में डिनर करने का प्लान भी बनाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 14 जनवरी

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज बड़ों की राय मानना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी। इस राशि के इलेक्ट्रीशियन के कारोबारियों को व्यापार में अधिक लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। लोग आज आपके स्वभाव की तारीफ करेंगे। संतान पक्ष से आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज आप नई प्रॉपर्टी लेने का मन बनाएंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे, जिससे रिश्ते में और मजबूती आएगी। आप एक दूसरे की भावनाओं को समझने के साथ ही जीवन की हर परिस्थिति में साथ देने का वादा भी करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स आज किसी विशेष टॉपिक को समझने के लिए अपने सीनियर्स की मदद लेंगे। काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा भी काम ना करें, जिसमें आपको कॉन्फिडेंस न हो।

मकर राशि

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आप किसी व्यक्ति की बातों से प्रभावित होंगे। आज समस्याओं से घबराने के बजाय उनको शांत मन से सुलझाने की कोशिश करें। आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की खास जरूरत है। आज आप शाम का समय अपने दादी-दादा के साथ बिताएंगे, आपकी बचपन की यादें ताजा होंगी। आज घर की जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 28 मार्च 2026

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। दोस्त शाम के लिए बढ़िया योजना बनाकर आपकी शाम खुशनुमा कर देंगे। आज आप अपने आप में काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज अच्छे काम के कारण लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर बात होगी। जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे, आपको खुशी होगी। आज किसी नए कार्य की शुरुआत करें, सफलता मिलेगी। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से आज आपको कुछ बेहतरीन सरप्राइज मिल सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके करियर में एक नया मोड़ आने वाला है। यह आपके लिए बढ़िया साबित होगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आगे चलकर आपकी गहरी दोस्ती हो सकती है। जो चीजें महत्वपूर्ण हैं उनको खुद ही संभालें और जरूरत हो तो किसी अनुभवी की सलाह भी लें। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, काम करने में मन लगा रहेगा। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page