परिवहन विभाग के बाहर अवैध सीएससी सेंटर पर एआरटीओ का छापा, दलालों में मची भगदड़…लैपटॉप और दस्तावेज जब्त

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। परिवहन विभाग कार्यालय के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एआरटीओ मोहित कोठारी ने अवैध रूप से संचालित सीएससी सेंटर पर अचानक छापा मार दिया। कार्रवाई की भनक लगते ही वहां बैठे दलालों में अफरा-तफरी मच गई। कई दलाल अपने काउंटर बंद कर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: हल्द्वानी में भाजपा का महामंथन...2027 की हैट्रिक के लिए तैयार हो रहा रिपोर्ट कार्ड, मंत्रियों-विधायकों की जमीनी पकड़ पर नजर

जानकारी के मुताबिक, परिवहन विभाग के बाहर लंबे समय से अवैध तरीके से सीएससी सेंटर संचालित किए जा रहे थे, जहां ऑनलाइन फीस जमा करने के नाम पर लोगों से मनमाने दाम वसूले जा रहे थे। शिकायतों के आधार पर एआरटीओ ने टीम के साथ मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली हिमस्खलन अपडेट: शाम 5 बजे तक 32 लोगों को सुरक्षित निकाला, 25 की तलाश जारी

कार्रवाई के दौरान एक काउंटर से लैपटॉप और कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। एआरटीओ मोहित कोठारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि कुछ लोग ऑनलाइन फीस काटने के बहाने आम लोगों से अतिरिक्त पैसे ले रहे थे। इस पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन का भारत को समर्थन, आतंकवाद के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का दिया पूरा समर्थन

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से परिवहन कार्यालय के बाहर ऐसे दलाल सक्रिय हैं, जो वाहन संबंधी कार्यों के लिए आम जनता से मनमानी वसूली करते हैं। एआरटीओ की इस कार्रवाई से ऐसे तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page