पर्यावरण संरक्षण को लेकर जीवन चेतना फाउंडेशन की अनोखी पहल

खबर शेयर करें

लोशानी स्थित प्राथमिक विद्यालय में वृक्षारोपण, बच्चों ने लिया देखभाल का संकल्प

हल्द्वानी। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणास्पद पहल करते हुए जीवन चेतना फाउंडेशन ने शनिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, लोशानी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 22 अगस्त 2025

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाध्यापक रहे। उनके नेतृत्व में बच्चों के साथ मिलकर जामुन, बेल पत्री, आम, आंवला, हरड़-बहेड़ा और अर्जुन जैसे औषधीय व फलदार पौधे रोपे गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पौधों के औषधीय गुणों और पर्यावरणीय महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का बड़ा ऐलान: राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ी, शहीदों के नाम पर होंगी सार्वजनिक सुविधाएं

छात्रों ने उत्साह के साथ गड्ढे खोदे, पौधे लगाए और उन्हें नियमित रूप से सींचने व संरक्षण का संकल्प लिया। शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ ने भी पूरी सक्रियता से कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक प्रवीन पाण्डे ने किया। उनके साथ दीपक जोशी, अमित चौधरी, रोहित जोशी, संजय पाण्डे, कमल भट्ट सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: कालाढूंगी में फायरिंग कांड का खुलासा...तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 अवैध पिस्टल व तमंचा बरामद

कार्यक्रम के समापन पर संस्था की ओर से संदेश दिया गया—“हर पौधा – एक संकल्प, एक जीवन।” सभी प्रतिभागियों ने पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page